एजेंसी न्यूज

बिसरख पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए

थाना बिसरख पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इनके पास से दो कार तथा 16 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं.

बिसरख पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नोएडा, 21 जुलाई : थाना बिसरख पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इनके पास से दो कार तथा 16 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अंकित निवासी जनपद हाथरस, विजय नगर, गाजियाबाद के निवासी सौरभ और फिरोजाबाद के रहने वाले अभिषेक को बुधवार को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की गई और लूटी हुई दो कारें, 16 मोटरसाइकिल, दो देशी तमंचे एवं छुरा बरामद किया है. यह भी पढ़ें : अपने शो ‘पिंच’ में अमिताभ बच्चन को बुलाने के लिए उनका पीछा करूंगा : अरबाज खान

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार किए गए बदमाश एनसीआर में लूटपाट एवं चोरी की कई वारदात में लिप्त थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).