देश की खबरें | मास्क नहीं पहनने पर किया गया था गिरफ्तार: दिल्ली दंगा मामलों में आरोप मुक्त व्यक्ति के परिजन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड लॉकडाउन के दौरान अपने दोस्त से मिलने जाने के लिए बिना मास्क लगाए सड़क पर निकले सुरेश को बहुत महंगा पड़ा और ना सिर्फ उसे बल्कि उसके परिवार को भी करीब 10 महीने तक ऐसे बुरे हालात से गुजरना पड़ा जिसका उन्हें अंदेशा भी नहीं था। सुरेश को दंगा करने सहित अन्य गंभीर आरोपों में जेल जाना पड़ा, लेकिन अंतत:, अदालत ने उसे आरोप मुक्त कर दिया है।