एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे, पालघर में भारी बारिश के बीच घरों में पानी भरा, दीवारें ढहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में लगातार बारिश के कारण एक चॉल के छह कमरे ढह गए, जबकि एक दीवार गिरने से आठ दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे, पालघर में भारी बारिश के बीच घरों में पानी भरा, दीवारें ढहीं

ठाणे/पालघर, 21 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में लगातार बारिश के कारण एक चॉल के छह कमरे ढह गए, जबकि एक दीवार गिरने से आठ दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि इसके अलावा ठाणे शहर में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में हुई भारी बारिश से पेड़ गिरने की 17 घटनाएं सामने आई हैं।

उन्होंने बताया कि ठाणे नगर निगम मुख्यालय की एक दीवार गिरने से कम से कम आठ दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि इसी तरह की एक घटना में पालघर जिले के नाला सोपारा के धनिव बाग में भारी बारिश के कारण एक चॉल के कम से कम छह कमरे ढह गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिले के कई इलाकों में पानी भर गया है और पानी घरों में घुस गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).