देश की खबरें | मप्र: जेल में यातनाओं के दौरान जबरन बाल काटे जाने पर दो सहजधारी सिखों को मुआवजे की सिफारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने इंदौर की जिला जेल में दो सहजधारी सिखों के कथित तौर पर जबरन बाल काटकर उन्हें यातनाएं दिए जाने के मामले में राज्य सरकार से दोनों व्यक्तियों को 50,000-50,000 रुपये का मुआवजा प्रदान करने की सिफारिश की है। आयोग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।