देश की खबरें | एआई जनित सामग्री साझा करने के मामले में सभी के साथ समान कार्रवाई की जाए: सभरवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी स्मिता सभरवाल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय (यूओएच) के नजदीक 400 एकड़ भूमि की एआई-जनित तस्वीर को सोशल मीडिया पर फिर से साझा करने पर उन्हें जारी किए गए नोटिस पर पुलिस को एक विस्तृत बयान दिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पोस्ट को फिर से साझा करने वाले 2,000 लोगों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।