देश की खबरें | अमेठी में नाबालिग लड़के पर चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह में गयी चार वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
अमेठी (उप्र), 19 अप्रैल अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह में गयी चार वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस ने पीड़िता के पिता द्धारा गौरीगंज थाने में दी गयी तहरीर के हवाले से बताया कि तीन दिन पहले गांव में आयोजित एक तिलक समारोह था, जहां पीड़ित बच्ची भी गयी थी।
आरोप है कि गांव के ही रहने वाले 14 वर्षीय लड़के ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना 16 अप्रैल की बतायी गयी है।
शुक्रवार की शाम बच्ची को लेकर पिता थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
थाना गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पांडेय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

