देश की खबरें | राजकोट में दो कारों की भिड़ंत में लगी आग से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

राजकोट, 19 अप्रैल गुजरात के राजकोट जिले में शनिवार शाम एक कार की एक अन्य चौपहिया वाहन से भिड़त के बाद आग लग गई जिसमें तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि तीन वर्षीय एक बच्ची लापता है।

अजी धाम पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजकोट को भावनगर से जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग पर स्थित सरधार गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि भिड़ंत में शामिल दोनों कारें आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गईं।

उन्होंने बताया, "तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें बचा लिया गया। उन्हें राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान निरुबेन मकवाना (35), हिमांशी सरवैया (22) और मीत सकारिया (12) के रूप में हुई है। हेतवी मकवाना (3) लापता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)