COVID-19 Update: देश में कोरोना वायरस के 2075 नए मामले, 71 मरीजों की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 27802 हुई
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,075 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,06,080 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 27,802 रह गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 71 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,352 हो गई.