एजेंसी न्यूज

Uttarakhand: खानपुर सीट से निर्वाचन को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई

उत्तराखंड विधानसभा के लिए हाल में संपन्न चुनाव में खानपुर सीट से बतौर निर्दलीय निर्वाचित हुए उमेश कुमार की जीत को शुक्रवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई.

Uttarakhand: खानपुर सीट से निर्वाचन को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई
उत्तराखंड हाईकोर्ट (Photo Credits: PTI)

नैनीताल, 19 मार्च : उत्तराखंड विधानसभा के लिए हाल में संपन्न चुनाव में खानपुर सीट से बतौर निर्दलीय निर्वाचित हुए उमेश कुमार की जीत को शुक्रवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई. अवकाश होने के बावजूद शुक्रवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनोज कुमार की खंडपीठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई की. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अदालत के समक्ष पर्याप्त तथ्य नहीं रख सके जिसके बाद उसने तथ्यों को अदालत के रिकॉर्ड पर लाने के लिए समय देने का अनुरोध किया.

अदालत ने अब इस मामले की सुनवाई के लिए 23 मार्च की तारीख तय की है. याचिका के मुताबिक लक्सर निवासी वीरेंद्र कुमार और जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडेय ने खानपुर के विधायक पर निर्वाचन आयोग के समक्ष जमा हलफनामे में कई तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें : यूपी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

याचिका में दावा किया गया है कि उमेश कुमार के खिलाफ 29 मामले लंबित हैं जबकि उन्होंने पीठासीन अधिकारी के समक्ष जमा हलफनामा में केवल 16 मामलों की जानकारी दी है और कथित तौर पर मुख्य आरोपों को उन्होंने छिपाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).