एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में कार ने मारी ऑटो रिक्शा को टक्कर, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बारापुला फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके बाद 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में कार ने मारी ऑटो रिक्शा को टक्कर, एक की मौत

नयी दिल्ली, 18 मार्च दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बारापुला फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके बाद 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सनलाइट कॉलोनी थाने को शाम के समय बंदा सिंह बहादुर फ्लाइओवर पर दुर्घटना होने के संबंध में जानकारी मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि लापरवाही से चलाई जा रही टाटा नेक्सन कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें चालक के अलावा चार यात्री सवार थे।

घटना में हौज रानी के रहने वाले ऑटो रिक्शा चालक वकार आलम (25) और ईस्ट विनोद नगर के चार निवासी जनक जनधन भट्ट (45), उनकी पत्नी गीता भट्ट और दो बेटे कार्तिक (18) व करण (13) घायल हो गए।

ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कार ने टैक्सी को टक्कर मार दी और फिर कार चालक फरार हो गया।

पुलिस ने कहा सभी पांचों घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां करण को मृत घोषित कर दिया गया और गीता वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अन्य तीन का भी इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).