एजेंसी न्यूज

Telangana Road Accident: तेलंगाना में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के केसमुद्रम कस्बे में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Telangana Road Accident: तेलंगाना में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Wikimedia Commons)

महबूबाबाद (तेलंगाना), 19 मार्च : तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के केसमुद्रम कस्बे में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

केसुमुद्रम थाना के उप निरीक्षक सी. रमेश के मुताबिक, चार लोग एक दुपहिया वाहन पर सवार होकर उप्पारापल्ली गांव की ओर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी भिड़त हो गई. यह भी पढ़ें : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में कार ने मारी ऑटो रिक्शा को टक्कर, एक की मौत

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे महबूबाबाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).