एजेंसी न्यूज

विधायक की कार चला रहे रिश्तेदार ने नवजात को रौंदा, तीन महिलाएं घायल

हैदराबाद में 'विधायक' का स्टीकर लगी कार चला रहे व्यक्ति ने एक नवजात को रौंद दिया और तीन महिलाओं को घायल कर दिया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

विधायक की कार चला रहे रिश्तेदार ने नवजात को रौंदा, तीन महिलाएं घायल
टक्कर (Photo Credits ANI)

हैदराबाद, 19 मार्च : हैदराबाद में 'विधायक' का स्टीकर लगी कार चला रहे व्यक्ति ने एक नवजात को रौंद दिया और तीन महिलाओं को घायल कर दिया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया.

उन्होंने बताया कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कहा कि कार सत्तारूढ़ टीआरएस के एक विधायक की है.बाद में, विधायक ने एक वीडियो में कहा कि उनका रिश्तेदार कार चला रहा था और भीड़ द्वारा पीटे जाने के डर से वह भाग गया. यह भी पढ़ें : Telangana Road Accident: तेलंगाना में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

विधायक ने कहा कि उन्होंने रिश्तेदार से पीड़ितों को मुआवजा देने को कहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस को कानून के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).