Punjab: सीएम भगवंत मान के मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, बलजीत कौर होंगी एकमात्र महिला मंत्री, यहां पढ़े सभी के नाम
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में 10 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे जिनमें एक महिला मंत्री भी होगी. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा
Punjab Cabinet Expansion: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार (AAP Govt) में 10 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे जिनमें एक महिला मंत्री भी होगी. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा. मुख्यमंत्री मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर टि्वटर पर साझा करते हुए बताया कि नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा.
उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा. पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है. हमें रंगला पंजाब बनाना है. पंजाब की नयी सरकार में जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. यह भी पढ़े: Punjab Cabinet Expansion: राजभवन में कल सुबह 11 बजे होगा मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, 12.30 बजे होगी पहली कैबिनेट मीटिंग
उसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं. इस नयी सरकार में बलजीत कौर एकमात्र महिला मंत्री होंगी. इसके अलावा हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.
पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गत बुधवार को मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटें हासिल हुईं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

