Weather Update: दिल्ली और जम्मू क्षेत्र में भीषण गर्मी, कश्मीर में हल्की बारिश दर्ज की गई
मौसम विभाग द्वारा गर्मी को लेकर कुछ राहत का पूर्वानुमान जताये जाने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को बुधवार को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. वहीं, जम्मू क्षेत्र में जहां तेज गर्मी रहीं, वहीं कश्मीर में हल्की बारिश दर्ज की गई. हरियाणा और पंजाब के भी अधिकतर हिस्सों में बुधवार को भीषण गर्मी रही.