एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र के जंगल में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से कुकृत्य के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के सह्याद्री टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से कथित तौर पर कुकृत्य करने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: महाराष्ट्र के जंगल में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से कुकृत्य के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 14 अप्रैल : महाराष्ट्र (Maharashtra) के सह्याद्री टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ (Bengal Monitor Lizard) से कथित तौर पर कुकृत्य करने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना रत्नागिरी जिले के गोठाणे गांव में हुई. उन्होंने बताया कि रिजर्व के तहत आने वाले चंदोली राष्ट्रीय उद्यान में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिये आरोपियों के खिलाफ 31 मार्च को प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद यह मामला सामने आया.

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप तुकाराम पवार, मंगेश कामटेकर, अक्षय कामटेकर और रमेश घग के रूप में हुई है. अधिकारी ने कहा, ''जांच के दौरान, वन अधिकारियों ने पाया कि आरोपियों ने एक ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ के साथ कथित तौर पर कुकृत्य किया था. उनकी यह हरकत एक आरोपी के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड थी.'' एसटीआर के फील्ड डायरेक्टर नानासाहेब ने कहा, ''चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.'' यह भी पढ़ें : देश की खबरें | दो ट्रेनों में बम रखे होने की फर्जी कॉल के बाद मचा हड़कंप

'बंगाल मॉनिटर', एक बड़े आकार की छिपकली होती है जोकि भारतीय उपमहाद्वीप के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में पायी जाती है. यह बड़ी छिपकली मुख्य रूप से जमीन पर रहती है और इसकी कुल लंबाई लगभग 61 से 175 सेमी (24 से 69 इंच) तक होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 02:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).