Sensex Update: शेयर बाजारों में पांच दिन की गिरावट थमी, सेंसेक्स 574 अंक चढ़ा
शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 574.35 अंक उछलकर बंद हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी लि. तथा एचडीएफसी बैंक में लिवाली से बाजार में तेजी लौटी.