देश की खबरें | बरेली में उगाही के मामले में फर्जी दरोगा समेत दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की इज्जतनगर थाना पुलिस ने उगाही करने के आरोप में फर्जी दरोगा समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
बरेली (उत्तर प्रदेश), 20 अप्रैल जिले की इज्जतनगर थाना पुलिस ने उगाही करने के आरोप में फर्जी दरोगा समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
इज्जतनगर थाने के पुलिस निरीक्षक संजय धीर ने बुधवार को बताया कि सीबीगंज के सनईयारानी के रहने वाले अमीर हजमा और असलम खां मंगलवार की शाम वीरसावरकर नगर चौराहे पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को धमका रहे थे।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक एयरगन, दिल्ली पुलिस का नकली पहचान पत्र, दो मिलिट्री कलर की जैकेट, एक वर्दी बेल्ट मोनोग्राम बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बरेली के पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी असलम के खिलाफ बरेली के इज्जतनगर थाने में दो और सीबीगंज थाने में एक मामला दर्ज है, वहीं अमीर हमजा के खिलाफ इज्जतनगर थाने में दो मामले दर्ज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2022 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

