देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, प्रियजनों को गंवाने वाले परिवार शोक में डूबे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में पहलगाम के निकट एक पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या किये जाने के एक दिन बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के स्केच जारी किए। इस बीच, केंद्र ने स्थिति का जायजा लिया, जबकि शोकाकुल परिवारों ने अपने उन प्रियजनों को अंतिम विदाई दी, जिन्हें उन्होंने आतंकी हमले में खो दिया है।