विदेश की खबरें | हवाना के होटल में विस्फोट, 22 लोगों की मौत, कई घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हवाना के 96 कमरों वालों होटल साराटोगा में शुक्रवार को हुआ विस्फोट संभवत: प्राकृतिक गैस के रिसाव के कारण हुआ। 19वीं सदी का यह ढांचा ओल्ड हवाना में स्थित है। हवाना के गवर्नर रेनाल्डो गार्सिया जापाटा ने कम्युनिस्ट पार्टी के समाचार पत्र ‘ग्रैनमा’ को बताया कि विस्फोट के समय साराटोगा होटल में कोई पर्यटक नहीं था, क्योंकि वहां मरम्मत का काम चल रहा था। मंगलवार को होटल को खोलने की योजना थी।