एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में सपा नेता सहित तीन पर मामला दर्ज

समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी और दो अन्य के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है.

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में सपा नेता सहित तीन पर मामला दर्ज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credit : Twitter)

बदायूं, 7 मई : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एक पदाधिकारी और दो अन्य के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र निवासी अनूप सिंह की शिकायत के आधार पर सोमेंद्र यादव व दो अन्य के खिलाफ शुक्रवार देर रात भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि शुक्रवार को कुछ ठेकेदारों की बैठक हो रही थी और ठेकेदारों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा चल रही थी, इसी दौरान कुछ ठेकेदारों ने राजनीतिक चर्चा शुरू कर दी और धारा 370 हटाने ,राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ भाजपा और सपा सरकारों के बीच तुलना शुरू कर दी. यह भी पढ़े : Delhi: सीएम केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा का प्रदर्शन, भारी फोर्स तैनात

जैसे ही बैठक में किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की,सपा की जिला इकाई के सचिव सोमेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री और उप्र के मुख्यमंत्री के लिए अभद्र और आपत्तिजनक का इस्तेमाल किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).