देश की खबरें | मोदी सरकार की 8वीं वर्षगांठ पर अल्पसंख्यक, कमजोर वर्गों को केंद्र में रख भाजपा चलाएगी व्यापक अभियान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी 30 मई को समाज के सभी वर्गों, खासकर अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लोगों को केंद्र में रखकर एक पखवाड़े तक व्यापक अभियान चलाएगी।