एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 231 रुपये की गिरावट, चांदी भी 287 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कल रात की गिरावट के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 231 रुपये के नुकसान के साथ 50,646 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोने में 231 रुपये की गिरावट, चांदी भी 287 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 11 मई वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कल रात की गिरावट के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 231 रुपये के नुकसान के साथ 50,646 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,877 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 287 रुपये की गिरावट के साथ 60,929 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,216 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया नौ पैसे के सुधार के साथ 77.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में सोने का भाव तेजी के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 21.69 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ (जिंस) विश्लेषक, तपन पटेल ने कहा, ‘'डॉलर सूचकांक में कमजोरी के रुख और अमेरिकी बांड आय में गिरावट आने के कारण सोने की कीमतें गिरावट से उबर गईं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2022 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).