देश की खबरें | इलाज के लिए भारत आने वाले लोगों को विश्वसनीय सूचना देने के लिए ‘वन स्टेप’ पोर्टल शुरू होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इलाज कराने के लिए भारत आने के इच्छुक लोगों के लिए दुनियाभर में फैले भारतीय दूतावासों में सुविधा केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया। मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि विदेशों में जो व्यक्ति भारत में इलाज कराना चाहता है, उनकी सुविधा के लिए और उन्हें विश्वसनीय सूचना प्रदान करने के लिए ‘वन स्टेप’ पोर्टल भी खोला जाएगा।