विदेश की खबरें | क्या ये लोकप्रिय एंटी-एजिंग तत्व वाकई काम करते हैं?
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कील (ब्रिटेन), 13 मई (द कन्वरसेशन) बुढ़ापे की रफ्तार पर लगाम लगाने की जद्दोजहद में जुटे लोगों के लिए यह कभी भी आज जितना आसान नहीं रहा है। इतिहास गवाह है कि लोगों ने झुर्रियों को दूर रखने के लिए तरह-तरह की अजीबोगरीब स्किनकेयर पद्धतियां आजमाई हैं, जिनमें क्लियोपेट्रा की तरह कथित तौर पर गधी के दूध से स्नान करना और महारानी एलिजाबेथ प्रथम के समय से महारानियों द्वारा चेहरे पर सीधे पारा लगाना शामिल है।