जरुरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय रुख और रुपये में सुधार के कारण सोना कीमतों में 360 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों के गिरने और रुपये के मूल्य में सुधार होने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 360 रुपये की गिरावट के साथ 50,127 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, 13 मई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों के गिरने और रुपये के मूल्य में सुधार होने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 360 रुपये की गिरावट के साथ 50,127 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,487 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत 252 रुपये की गिरावट के साथ 58,916 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 59,168 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘'बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को रही गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार को दर्शाते हुए दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 360 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गई।’’
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये का शुरुआती लाभ लुप्त हो गया और शुक्रवार को यह एक पैसे की तेजी के साथ 77.49 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,826 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 20.87 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
पटेल ने कहा, ‘'शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स के हाजिर कारोबार में सोने में 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,826 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हो रहा था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

