एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड: पहले चरण में 1127 पंचायतों के लिए शनिवार को होगा चुनाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में चार चरण में होने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 21 जिलों के 72 प्रखंडों की 1127 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड: पहले चरण में 1127 पंचायतों के लिए शनिवार को होगा चुनाव

रांची, 13 मई झारखंड में चार चरण में होने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 21 जिलों के 72 प्रखंडों की 1127 पंचायतों के लिए चुनाव होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसमें 25 लाख महिलाओं सहित 52 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 30,221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

झारखंड में पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं होते हैं। दरअसल पहले चरण में 16,757 पदों के लिए चुनाव होने थे, जिसमें 14,079 पंचायत सदस्य, 1,127 मुखिया, 1,405 पंचायत समिति सदस्य और 146 जिला परिषद सदस्य के पद शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में नामांकन पत्र वापस लेने और खारिज होने समेत अन्य कारणों से कुल 6,231 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। इसलिए अब 9,819 पदों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें 7,303 पंचायत सदस्य, 1,117 मुखिया, 1,256 पंचायत समिति सदस्य और 143 जिला परिषद सदस्य के चुनाव शामिल हैं।

मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान दलों को उनके संबंधित स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में बृहस्पतिवार को मतदान दलों को रवाना किया गया।

पहले चरण के लिए कुल 14,079 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 5,704 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जबकि 5,450 अति संवेदनशील हैं।

वामपंथी उग्रवादियों ने कई इलाकों में चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया है। पहले चरण के मतदान की मतगणना 17 मई को होगी। अन्य चरणों के चुनाव 19, 24 और 29 मई को होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).