देश की खबरें | झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ हर तरफ बरसात, भारी बारिश की चेतावनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के साथ ही किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। लगभग पूरे राज्य में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इस बीच मौसम विभाग ने साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका और जामताड़ा में अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।