विदेश की खबरें | बांग्लादेश बाढ़ : 60 लाख लोग प्रभावित; सेना को सहायता के लिए बुलाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश में हो रही अनवरत बारिश और बाढ़ से 60 लाख लोग प्रभावित हैं। इस प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर देश ने सहायता, राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना को मदद के लिए बुलाया है।
ढाका, 18 जून बांग्लादेश में हो रही अनवरत बारिश और बाढ़ से 60 लाख लोग प्रभावित हैं। इस प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर देश ने सहायता, राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना को मदद के लिए बुलाया है।
आधिकारिक अनुमान के अनुसार, मकानों में पानी घुस जाने के कारण करीब 60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और देश के उत्तरी-पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र की नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण कई लोग अस्थाई शिविरों में रूके हुए हैं।
बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केन्द्र (एफएफडब्ल्यूसी) के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘देश की चार प्रमुख नदियों में से दो नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से बहुत ऊपर है और हालात लगभग 2004 के बाढ़ जैसे हैं।’’
कई लोगों को सुनामगंज में पानी भरने के बाद छतों पर शरण लेना पड़ा था, हालांकि बाद में नावों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।
बाढ़ के कारण कितने लोगों की मौत हुई है इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है।
एफएफडब्ल्यूसी ने मेघालय और बांग्लादेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश को इस बाढ़ का कारण बताया है।
बाढ़ का पानी कई बिजली घरों में भर गया है जिसके कारण प्रशासन को इन बिजली घरों को बंद करना पड़ा है जिसके कारण इंटरनेट और मोबाइल फोन संवाद बंद हो गए हैं।
इससे पहले बांग्लादेश ने सेना को प्रशासन की मदद के लिए बुलाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

