देश की खबरें | कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच दिल्ली-एनसीआर के स्कूल गर्मी की छुट्टियों के बाद पुन: खुलने के लिए तैयार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गर्मी की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से स्कूल खुलने वाले हैं, ऐसे में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन प्रधानाचार्यों का कहना है कि ऑफलाइन पढ़ाई में अब और बाधा पैदा नहीं होनी चाहिए तथा छात्रों को वैश्विक महामारी के साथ जीना सिखाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।