देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के पांच नये मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामलों के साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 28,318 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लेह, 21 जून लद्दाख में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामलों के साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 28,318 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मरीजों में से चार लेह में और एक करगिल में मिला है।
अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में अब तक 228 मरीज़ों की कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है। इनमें से लेह के 168 और करगिल के 60 मरीज शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या लद्दाख में 27, लेह में 26 और कारगिल एक है।
उन्होंने बताया कि लेह में तीन और करगिल में दो, कुल पांच मरीज़ों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

