देश की खबरें | सोनिया, राहुल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने धनखड़ को बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को शनिवार को बधाई दी। साथ ही उन्होंने विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का इस बात के लिए आभार प्रकट किया कि ‘उन्होंने साझा विपक्ष की भावना का प्रतिनिधित्व किया।’