देश की खबरें | मंत्रिपरिषद विस्तार में देरी का प्रभाव महाराष्ट्र सरकार के कामकाज पर नहीं पड़ा है: मुख्यमंत्री शिंदे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी के कारण राज्य सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है तथा जल्द ही और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।
नयी दिल्ली, छह अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी के कारण राज्य सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है तथा जल्द ही और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।
राज्य में 30 जून को हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में शिंदे ने यह टिप्पणी की।
शिवसेना में बगावत के चलते उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
शिंदे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है। निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है। मैं और उपमुख्यमंत्री निर्णय ले रहे हैं तथा सरकार के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।’’
मुख्यमंत्री शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय समिति और रविवार को नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं।
शिंदे ने कहा, ‘‘दिल्ली के इस दौरे का संबंध मंत्रिपरिषद के विस्तार से बिलकुल भी नहीं है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

