क्रिकेट

India Beat New Zealand In T20 World Cup Final 2026: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी बधाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज यानी 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया हैं.

India Beat New Zealand In T20 World Cup Final 2026: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी बधाई
Amit Shah And Team India

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज यानी 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया हैं. लगातार दूसरी बार टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बन गई हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे थे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में था. इस बीच टीम इंडिया की शानदार जीत पर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बधाई दी हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि क्या जीत है...!! विश्व विजेता टीम इंडिया को सलाम. पूरे टूर्नामेंट में आपका असाधारण प्रदर्शन और साहस का जोरदार प्रदर्शन. राष्ट्र के लिए गौरव और गौरव लाया है. प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करने के लिए पूरी टीम को बधाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2026 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).