देश की खबरें | एनएसए डोभाल के आवास पर सुरक्षा चूक को लेकर सीआईएसएफ के तीन कमांडो बर्खास्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के आवास पर इस साल की शुरुआत में एक सुरक्षा चूक होने को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के तीन कमांडो को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया, जबकि सीआईएसएफ की ‘वीआईपी’ सुरक्षा इकाई के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।