विदेश की खबरें | कम काम करना, आपके और आपके नियोक्ता के लिए अच्छा क्यों हो सकता है?
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिस्टल (यूके), 17 अगस्त (द कन्वरसेशन) कई कार्यालयों में कर्मचारी और प्रबंधक पिछले एक वर्ष में देश में आई ‘‘इस्तीफा’’ लहर के बारे में बात कर रहे हैं। यूके में 2021 में नौकरी छोड़ने वाले लोगों की संख्या में भारी वृद्धि हुई, और देश के हर पांच में से एक कर्मचारी का कहना है कि वह अगले वर्ष नौकरी से अधिक संतुष्टि और बेहतर वेतन की तलाश में इस्तीफा देने की योजना बना रहे हैं।