Haryana: पति ने पत्नी पर चलाई गोली, बाल-बाल बची
जींद जिले के जुलाना शहर में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. हालांकि, इस घटना में पत्नी बाल-बाल बची. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
जींद (हरियाणा),17 अगस्त : जींद जिले के जुलाना शहर में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. हालांकि, इस घटना में पत्नी बाल-बाल बची. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम देने से पहले पत्नी की उसकी मां से (दोनों महिलाओं का रिश्ता सास -बहू) में बहस हुई थी. पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है और पत्नी की शिकायत के आधार पर जुलाना थाने में पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि जुलाना के वार्ड नंबर 9 निवासी मनोज की पत्नी सीमा का बीती रात उसकी सास निर्मला के साथ झगड़ा हो गया. उसी दौरान मनोज भी मौके पर पहुंच गया और मनोज ने अपने पास मौजूद बंदूक से सीमा पर दो गोलियां चला दी. यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश के दो कांग्रेस विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
उन्होंने बताया कि हालांकि, आरोपी का निशाना चूकने से सीमा बाल-बाल बची. जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेने के बाद आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

