देश की खबरें | सिसोदिया को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र कर रहा परेशान: केजरीवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए देश के शीर्ष सम्मान, भारत रत्न के हकदार हैं, लेकिन इसके बजाय केंद्र उन्हें परेशान कर रहा है। सिसोदिया आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के जांच के घेरे में हैं।