देश की खबरें | उपराज्यपाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के आक्षेप के बाद भाजपा ने केजरीवाल को “अहंकारी नेता” बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के खिलाफ तीखा हमला करने के कुछ घंटों बाद, भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख को एक “अत्यधिक अहंकारी नेता” करार दिया। भाजपा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद केजरीवाल को लगता है कि उन्हें ‘‘संवैधानिक प्रावधानों की गलत व्याख्या करने और उसका उल्लंघन करने का अधिकार’’ मिल गया है।