देश की खबरें | सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के सकारात्मक प्रयासों को सामने लाएं : डीजीपी मिश्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सोशल मीडिया का विशिष्ट महत्व है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए राजस्थान पुलिस के सकारात्मक और अच्छे कार्यों के बारे में आमजन को अवगत करवाने की आवश्यकता जताई।
जयपुर, 17 जनवरी राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सोशल मीडिया का विशिष्ट महत्व है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए राजस्थान पुलिस के सकारात्मक और अच्छे कार्यों के बारे में आमजन को अवगत करवाने की आवश्यकता जताई।
मिश्रा पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय सोशल मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे।
मिश्रा ने सोशल मीडिया पर ‘फर्जी खबरों’ के संबंध में तत्काल तथ्यों का पता लगाकर ऐसी सामग्री के प्रसारण को रोकने एवं वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने गलत जानकारी के जरिए पुलिस के बारे में दुष्प्रचार का प्रयास करने के संबंध में भी सतर्कता बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के समय पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर सकारात्मक छवि बनाई है।
डीजीपी ने साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में भी सोशल मीडिया का उपयोग करने पर बल दिया।
आधिकारिक बयान के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) सुनील दत्त ने राजस्थान पुलिस के ‘सोशल मीडिया हैंडल्स’ के बारे में जानकारी दी।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

