एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की निकासी और कारोबारियों के जोखिम लेने से बचने के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर

नयी दिल्ली, 21 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की निकासी और कारोबारियों के जोखिम लेने से बचने के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की सख्त टिप्पणियों के बाद डॉलर सूचकांक में बढ़ोतरी से भी रुपये पर दबाव पड़ा।

उन्होंने कहा कि निवेशक, बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान के नीतिगत निर्णय से पहले सतर्क बने हुए हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.16 पर मजबूत खुला और दिन के कारोबार में 83.02-83.17 के दायरे में रहा।

कारोबार के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।

इससे पहले रुपया बुधवार को सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा था और 21 पैसे बढ़कर 83.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘एफओएमसी के आक्रामक संकेत के बीच सपाट शुरुआत के बाद भारतीय रुपये में गिरावट आई। अमेरिकी केन्द्रीय बैंक के संकेत से जोखिम उठाने की धारणा पर असर पड़ा।’’

परमार ने कहा, हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और संभावित केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप के कारण सत्र के अंत में रुपया मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

उन्होंने कहा कि बाजार भागीदार बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान के नीतिगत फैसले से पहले ‘इंतजार करो और देखो’ की अपना रहे हैं।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 105.51 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 प्रतिशत घटकर 92.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 570.60 अंक की गिरावट के साथ 66,230.24 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,007.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).