World Hindi Day 2025 Wishes: विश्व हिंदी दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
भारत में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है और इसे भारत की राजभाषा का दर्जा प्राप्त है. विश्व हिंदी दिवस तमाम हिंदी भाषियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, इसलिए लोग इस दिन की बधाई देने के लिए शुभकामना संदेश भेजते हैं. ऐसे में इस अवसर पर आप भी इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को विश्व हिंदी दिवस की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.
World Hindi Day 2025 Wishes in Hindi: राजभाषा हिंदी के सम्मान में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस यानी वर्ल्ड हिंदी डे (World Hindi Day) मनाया जाता है. दरअसल, इस दिवस को विश्व हिंदी सम्मेलन (World Hindi Conference) की वर्षगांठ के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है, जिसका आयोजन पहली बार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने सन 1975 में नागपुर (Nagpur) में किया था. इसके बाद साल 2006 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने घोषणा की थी कि विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाएगा, तब से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस यानी वर्ल्ड हिंदी डे मनाया जा रहा है. राजभाषा हिंदी के सम्मान में विश्व हिंदी दिवस पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.
भारत में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है और इसे भारत की राजभाषा का दर्जा प्राप्त है. विश्व हिंदी दिवस तमाम हिंदी भाषियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, इसलिए लोग इस दिन की बधाई देने के लिए शुभकामना संदेश भेजते हैं. ऐसे में इस अवसर पर आप भी इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को विश्व हिंदी दिवस की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

बेशक, हिंदी भारत की राजभाषा है, लेकिन नेपाल, सूरीनाम, फिजी, मॉरीशस, त्रिनिदाद, टोबैगो और गुयाना जैसे देशों में भी इस भाषा का उपयोग राजभाषा के तौर पर किया जाता है. हिंदी का इस्तेमाल अधिकांश लोगों द्वारा आम बोलचाल के लिए किया जाता है. इस भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए इस दिन निबंध प्रतियोगिताएं, सेमिनार, संगोष्ठी, वाद-विवाद सम्मेलन और बैठकों का आयोजन किया जाता है, जबकि हर साल 14 सितंबर को भारत में हिंदी भाषा दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).