जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 13 पैसे की बढ़त के साथ 83.06 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। शेयर बाजार में मजबूत रुख और प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेज गिरावट से रुपये में मजबूती आई।
मुंबई, 29 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 13 पैसे की बढ़त के साथ 83.06 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। शेयर बाजार में मजबूत रुख और प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेज गिरावट से रुपये में मजबूती आई।
विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के दबाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रुपया पर दवाब रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 83.13 पर खुला। दिन में इसमें 83.03 से 83.13 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से 13 पैसे की बढ़त के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विश्लेषकों ने कहा कि भारत के चालू खाते घाटे (कैड) में उल्लेखनीय गिरावट के कारण भी रुपया मजबूत हुआ। हालांकि, बढ़ती ब्याज दर और अमेरिकी बांड प्रतिफल में वृद्धि के साथ विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रही।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कैड लगभग आधा होकर 9.2 अरब डॉलर या जीडीपी का 1.1 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 17.9 अरब डॉलर (जीडीपी का 2.1 प्रतिशत) था।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कमजोर अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण शुक्रवार को भारतीय रुपया मजबूत हुआ। घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी रुपये को मजबूत किया। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से तेज बढ़त पर रोक लगी।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.68 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.36 प्रतिशत बढ़कर 95.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 320.09 अंक की बढ़त के साथ 65,828.41 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,685.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

