एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चौहान ने कृषि के विकास के लिए बिहार के किसानो को पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे को राज्य के किसानों को अटूट समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य के बीच तालमेलपूर्ण प्रयासों की वकालत की।

जरुरी जानकारी | चौहान ने कृषि के विकास के लिए बिहार के किसानो को पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया

नयी दिल्ली, 11 जुलाई केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे को राज्य के किसानों को अटूट समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य के बीच तालमेलपूर्ण प्रयासों की वकालत की।

नई दिल्ली के कृषि भवन में आयोजित बैठक में चौहान ने बिहार की कृषि पहल को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत धन आवंटन का पुनर्मूल्यांकन करने की प्रतिबद्धता जताई।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने इन प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए नए प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

विचार-विमर्श के दौरान चौहान ने खरीफ और रबी के बीजों की निर्बाध आपूर्ति पर जोर दिया, और उन्नत योजना की आवश्यकता को रेखांकित किया।

बातचीत में कृषि मंत्रालय द्वारा योजनाओं और पहल की व्यापक समीक्षा भी शामिल थी।

चौहान ने आश्वासन दिया कि बिहार के किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य के बीच तालमेलपूर्ण प्रयासों की वकालत की।

बैठक में चौहान ने कहा, ‘‘बिहार के किसानों को केंद्रीय स्तर पर किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा।’’

बिहार के कृषि मंत्री ने राज्यभर में कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को मजबूत करने की अनिवार्यता पर जोर दिया। चौहान ने उनकी परिचालन क्षमता का मूल्यांकन करने की प्रतिबद्धता जताई।

मक्का और मखाना उत्पादन में बिहार की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए पांडे ने इन अवसरों को अधिकतम करने के लिए केंद्र से सहायता मांगी।

बैठक में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और केंद्रीय और राज्य कृषि और बागवानी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने असम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्रियों से मुलाकात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).