बॉलीवुड

Sadhvi Harsha Richhariya Offered Lead Role in ‘Deshdrohi 2’: साध्वी हर्षा रिछारिया को केआरके ने ‘देशद्रोही 2’ में लीड रोल का दिया ऑफर, कुंभ का वायरल वीडियो बना वजह

महाकुंभ 2025 का शुभारंभ प्रयागराज में हो चुका है. इस भव्य आयोजन में लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक साध्वी की वीडियो वायरल हो गई है.

Sadhvi Harsha Richhariya Offered Lead Role in ‘Deshdrohi 2’: साध्वी हर्षा रिछारिया को केआरके ने ‘देशद्रोही 2’ में लीड रोल का दिया ऑफर, कुंभ का वायरल वीडियो बना वजह
Harsha Richhariya (Photo Credits: File Image)

Sadhvi Harsha Richhariya Offered Lead Role in ‘Deshdrohi 2’: महाकुंभ 2025 का शुभारंभ प्रयागराज में हो चुका है. इस भव्य आयोजन में लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक साध्वी की वीडियो वायरल हो गई है. इस वीडियो में साध्वी का आकर्षक रूप और श्रद्धालुओं से संवाद सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में नजर आई महिला ने दावा किया कि उन्होंने दो साल पहले साध्वी का जीवन अपनाया. हालांकि, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने उनकी पुरानी पहचान खोज निकाली. इस महिला का असली नाम हर्षा रिछारिया है. वह 30 साल की सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं और पहले एंकरिंग, भक्ति एलबम्स और इंस्टाग्राम पर लाइफस्टाइल व आध्यात्मिक संबंधित कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती थीं.

महाकुंभ से वायरल हो रही उनकी वीडियो ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई है, बल्कि केआरके (कमाल आर खान) का भी ध्यान खींचा है. केआरके ने अब हर्षा को अपनी फिल्म ‘देशद्रोही 2’ में लीड रोल का ऑफर दिया है.

साध्वी हर्षा रिछारिया का वायरल वीडियो:

 

केआरके ने हर्षा रिछारिया को ऑफर किया लीड रोल:

हर्षा की यह नई पहचान और उनकी वायरल वीडियो ने भारतीय समाज में चर्चा का विषय बना दिया है. महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन में इस तरह के क्षण सोशल मीडिया पर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2025 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).