8 अगस्त का इतिहास: महात्मा गांधी ने आज के दिन शुरू की थी भारत छोड़ो आंदोलन, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
देश के स्वतंत्रता संग्राम में आठ अगस्त के दिन का एक खास महत्व है. दरअसल महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी. देश दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...
8th August History: देश के स्वतंत्रता संग्राम में आठ अगस्त के दिन का एक खास महत्व है. दरअसल महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) की शुरुआत की थी.
आठ अगस्त का दिन अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है. 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी.
देश दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1509 : विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी.
1549 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1609 : वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया.
1763 : वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ.
1864 : जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना.
1876 : थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया.
1899 : ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया.
1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत.
1908 : शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म.
1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी.
1942 : महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की.
1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी.
1988 : अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई.
1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा.
1990 : इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का ऐलान किया.
2004 : इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार किया.
2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

