Hyderabad: हैदराबाद में शर्मनाक घटना! महात्मा गांधी की प्रतिमा के मुंह में रखकर फोड़ा पटाखा, पुलिस ने मामले में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया
महापुरुषों का अपमान करना, ये कुछ दिनों से फैशन में चल रहा है. बड़ो से लेकर नाबालिग तक इस मामलें में पीछे नहीं है. ऐसा ही एक मामला हैदराबाद में सामने आया है. जहां कुछ लड़कों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया.
हैदराबाद ,तेलंगाना: महापुरुषों का अपमान करना, ये कुछ दिनों से फैशन में चल रहा है. बड़ो से लेकर नाबालिग तक इस मामलें में पीछे नहीं है. ऐसा ही एक मामला हैदराबाद में सामने आया है. जहां कुछ लड़कों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया. लड़कों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के मुंह में पटाखा रखा और उसको फोड़ा.
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस घटना का काफी विरोध किया. जिसके बाद पुलिस ने इसका घटना का संज्ञान लेते हुए चार लड़कों को हिरासत में लिया है. इस घटना में चार नाबालिग शामिल थे. ये भी पढ़े:Video: भोपाल में शर्मनाक करतूत! पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर पहनाई जूतों की माला, VIP झोन में है पुतला, प्रशासन बेखबर
इस घटना के बाद बीआरएस पार्टी के एक कार्यकर्त्ता ने हैदराबाद के आईपीएस अधिकारी सीवी आनंद को टैग किया और इस घटना की निंदा की. इसके साथ ही कुछ लोगों ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को भी इस वीडियो को टैग किया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बापूजी नगर से चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है की लड़कों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर और कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें ये लड़के अपनी इस हरकत के लिए माफ़ी मांगते हुए नज़र आते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

