क्रिकेट

Suryakumar Yadav T20I Stats Againts England: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें

सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे, जबकि जोस बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी. टीम इंडिया सीरीज में घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने का प्रयास करेगी.

Suryakumar Yadav T20I Stats Againts England: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें
सूर्यकुमार यादव (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) और तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जानी हैं. इन सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी. सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा. इस दौरे पर पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए 22 दिसंबर को इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जोस बटलर (Jos Buttler) टी20 और वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं. जबकि, 11 जनवरी को टीम इंडिया का भी ऐलान हो गया हैं. India vs England, T20I Series 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या कर सकते हैं कमाल, इस मामले में शिखर धवन को छोड़ सकते हैं पीछे

सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे, जबकि जोस बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी. टीम इंडिया सीरीज में घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने का प्रयास करेगी. सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगा सकते हैं. चलिए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

इतने औसत से सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं इंग्लैंड के खिलाफ रन

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ 8 मैचों की 7 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45.85 के औसत से 321 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है. सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में काफी शानदार रहा है. सूर्यकुमार यादव का करियर स्ट्राइक रेट अभी जहां 167.86 का है तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 179.32 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव का इंग्लैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रनों का है.

भारतीय सरजमीं पर सूर्यकुमार यादव ने अब तक इतने के औसत से बनाए रन

विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का भारतीय सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा हैं. सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर के अभी तक के 78 मुकाबलों में से 29 मैच घर पर खेले हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 42.33 के औसत से कुल 1016 रन बनाए हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 9 अर्धशतकीय पारी और एक शतकीय पारी भी खेली हैं. सूर्यकुमार यादव का घर पर बल्ले से स्ट्राइक रेट 170.47 का देखने को मिला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).