Pakistan vs West Indies, 1st Test Day 2 Stumps Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर 109 रन बनाए, 202 रनों की की बनाई बढ़त; यहां देखें दूसरे दिन के खेल का स्कोरकार्ड
सऊद शकील के अलावा मोहम्मद रिज़वान 71 रन बनाए. दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम को जेडेन सील्स ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से जेडेन सील्स और जोमेल वारिकन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. जेडेन सील्स और जोमेल वारिकन के अलावा केविन सिंक्लेयर को दो विकेट मिला.
Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st Test Match 2025 Day 2 Stumps Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 17 जनवरी से खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम (Multan Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 18 साल बाद पाकिस्तान में अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेल रहीं हैं. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई क्रैग ब्रैथवेट (Kraigg Brathwaite) कर रहे हैं. इस बीच दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम ने 31 ओवरों में तीन विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं. Pakistan vs West Indies, 1st Test Day 2 Scorecard: वेस्टइंडीज की पहली पारी महज 137 रनों पर सिमटी, नोमान अली और साजिद खान ने मचाया कोहराम, पाकिस्तान ने मैच में बनाई मजबूत पकड़; यहां देखें स्कोरकार्ड
यहां देखें दूसरे दिन के खेल का स्कोरकार्ड:
पहली पारी में 93 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 67 रन बोर्ड पर जड़ दिए. दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम ने कुल 202 रनों की बढ़त बना ली हैं. पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शान मसूद ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. शान मसूद के अलावा मुहम्मद हुरैरा ने 29 रन बटोरे. कामरान गुलाम नाबाद नौ रन और सऊद शकील नाबाद दो रन बनाकर खेल रहे हैं.
वहीं, दूसरी पारी में में वेस्टइंडीज की टीम को जोमेल वारिकन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. तीसरे दिन अब पाकिस्तान की टीम एक बड़ा लक्ष्य देना चाहेगी.
पाकिस्तान की पहली पारी
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 46 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद सऊद शकील और मोहम्मद रिज़वान ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 के पार ले गए. पहली पारी में पाकिस्तान पूरी टीम 68.5 ओवरों में महज 230 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से स्टार बल्लेबाज सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली.
सऊद शकील के अलावा मोहम्मद रिज़वान 71 रन बनाए. दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम को जेडेन सील्स ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से जेडेन सील्स और जोमेल वारिकन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. जेडेन सील्स और जोमेल वारिकन के अलावा केविन सिंक्लेयर को दो विकेट मिला.
वेस्टइंडीज की पहली पारी
पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 51 रन के स्कोर पर टीम के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. पहली पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 25.2 ओवर में महज 137 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 93 रनों की बढ़त हासिल कर ली थीं. वेस्टइंडीज की तरफ से पुछल्ले बल्लेबाज जोमेल वारिकन ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. जोमेल वारिकन के अलावा जेडेन सील्स ने 22 रन जोड़े.
वहीं, पाकिस्तान की टीम को स्टार गेंदबाज साजिद खान ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. नोमान अली के अलावा साजिद खान ने चार विकेट चटकाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

