News

VIDEO: जानलेवा स्टंट! दो ट्रैक्टरों को रस्सी से बांधकर खींचतान, देखने के लिए बड़ी तादाद में पहुंचे लोग, हरदोई जिलें में पुलिस पर उठे सवाल

पिछले वर्ष फतेहपुर से एक स्टंट का वीडियो सामने आया था , जिसमें दो ट्रैक्टरों के बीच खींचतान की प्रतियोगिता चल रही थी. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने दो को हिरासत में भी लिया था.

VIDEO: जानलेवा स्टंट! दो ट्रैक्टरों को रस्सी से बांधकर खींचतान, देखने के लिए बड़ी तादाद में पहुंचे लोग, हरदोई जिलें में पुलिस पर उठे सवाल
Credit-(X,@vishavvijeta)

हरदोई, उत्तर प्रदेश: पिछले वर्ष फतेहपुर से एक स्टंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो ट्रैक्टरों के बीच खींचतान की प्रतियोगिता चल रही थी. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने दो को हिरासत में भी लिया था.एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो हरदोई से सामने आया है. जहां पर दो ट्रैक्टरों को बीच में रस्सी की सहायता से बांधा गया उअर दोनों ड्राइवर स्टंट दिखा रहे है. इस स्टंट को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग भी पहुंचे है.

बताया जा रहा है की ये वीडियो हरदोई के थाना बेहटा के गोकुल क्षेत्र का है. वीडियो में देख सकते है की इस स्टंट को देखने के लिए गांव में काफी लोग इकठ्ठा हुए है और इस जानलेवा स्टंट का लुत्फ़ उठा रहे है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @vishavvijeta नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: बाइक या कार नहीं सीधे ट्रैक्टर से किया जानलेवा स्टंट! सोशल मीडिया पर फतेहपुर जिले का वीडियो वायरल, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो ट्रैक्टरों से जानलेवा स्टंट

जानलेवा स्टंट में कभी भी हो सकता है हादसा

इस स्टंट को देखने के लिए काफी लोग इकठ्ठा हुए है. कुछ लोग इस स्टंट के वीडियो भी बना रहे है. लेकिन इस जानलेवा स्टंट के दौरान हादसा भी हो सकता है. हादसे से बेखौफ होकर ये लोग अपनी जान के साथ ही दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे है.

पुलिस की कार्रवाई का नहीं रहा डर

दिनदहाड़े और खुलेआम इस तरह से मजमा जमाकर स्टंट करना, ऐसा लग रहा है मानों इन लोगों को किसी भी प्रकार से पुलिस की कार्रवाई का कोई डर नहीं है. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).