Ramadan Mehndi Design 2026: माह-ए-रमजान में बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती, हथेलियों पर ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन्स (Watch Videos)
रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही ईद की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. महिलाओं के लिए इस उत्सव का खास आकर्षण मेहंदी होती है. जानें 2026 के कुछ ऐसे चुनिंदा मेहंदी डिजाइन्स के बारे में जो आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे.
Ramadan Mehndi Design 2026: इस्लाम धर्म के नौवें और सबसे पवित्र महीने 'रमजान' का आगमन हो रहा है. साल 2026 में 19 फरवरी के आसपास रमजान की शुरुआत होने की संभावना है. इस पूरे महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. इबादत और संयम के इस दौर के साथ ही घरों में ईद-उल-फितर के जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह पर्व मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है. यही कारण है कि अभी से ही इंटरनेट पर लेटेस्ट और आकर्षक मेहंदी डिजाइन्स की तलाश तेज हो गई है. यह भी पढ़ें: Ramzan 2026: सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट की अपील, आज शाम आसमान में चांद तलाशेंगे मुसलमान; जानें कब शुरू हो सकता है रोजा
चांद रात के दिन जब शव्वाल महीने का चांद नजर आता है, तब अगले दिन ईद मनाई जाती है. ईद न केवल खुशियों और पकवानों का त्यौहार है, बल्कि यह सजने-संवरने का भी अवसर है. मान्यता है कि रमजान के दौरान अल्लाह अपने बंदों की हर जायज दुआ कुबूल करते हैं, और इसी खुशी का इजहार करने के लिए महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी रचाती हैं. कई महिलाएं तो रमजान के पाक महीने के दौरान भी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं ताकि इबादत के इस माहौल में भी उत्साह बना रहे.
इस साल मेहंदी के डिजाइन्स में पारंपरिक और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. यदि आप भी इस रमजान या ईद पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इन डिजाइन्स पर गौर कर सकती हैं. यह भी पढ़ें: Ramadan Moon Sighting 2026: Saudi Arabia, UAE सहित खाड़ी देशों में आज रमजान का चांद देखने की होगी कोशिश, कल से शुरू हो सकते हैं रोजे
माह-ए-रमजान के लिए सिंपल मेहंदी डिजाइन
रमजान के लिए फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
रमजान के लिए चांद वाली बैकहैंड मेहंदी डिजाइन
स्टाइलिश और लेटेस्ट फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन
रमजान चांद मेहंदी डिजाइन
रमजान के महीने में 29 या 30 दिनों के रोजे रखे जाते हैं. यह महीना आत्म-अनुशासन और परोपकार का संदेश देता है। ईद का त्यौहार इन रोजों के सफल समापन का उत्सव है. 2026 के कैलेंडर के अनुसार, 19 फरवरी से शुरू होकर यह पवित्र महीना मार्च के अंत तक चलेगा और संभवतः 31 मार्च 2026 के आसपास ईद का जश्न मनाया जाएगा. जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ता है, बाजारों में रौनक और मेहंदी लगाने वालों की डिमांड बढ़ती जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2026 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

